फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम में तीन कर्मचारियों की पदोन्नति, बने सफाई जमादार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के तीन सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में सुखदेव, किरण कुमारी और दीपमाला को सफाई कर्मचारी से पदोन्नत कर सफाई जमादार बनाया गया है। तीनों कर्मचारी वर्ष 2003 से नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। नगर निगम की ओर से मंगलवार को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने से अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने पर नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें