फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीप चालक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत धराहल गांव में सड़क में पिकअप जीप को रोककर उसे धमकाने पर एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ग्राम पंचायत सेगल के उपप्रधान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में घनश्याम पुत्र परमानंद निवासी गांव अंशी डाकघर पौड़ा कोठी ने कहा है कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत सेगल का उप प्रधान है। मंगलवार रात को जब वह घर की ओर जा रहा था तो पाया कि यशपाल पुत्र तिलक राज निवासी गांव घराहल डाकघर पौड़ा कोठी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने सड़क पर एक पिकअप जीप को जो रेत बजरी के बैग लेकर जा रहा था, को रोक रखा और चालक को धमका कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें