फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्ट्रांग रूम में तीन श्रेणी में होगा सुरक्षा पहरा, बाल स्कूल में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मतदान केंद्रों में बदलाव कर सात मतदान केंद्रों का जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान राजकीय बाल पाठशाला परिसर में होगा, जहां स्ट्रांग रूम भी स्थापित किया गया है। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने सात मतदान केंद्रों का शेड्यूल जारी किया है और दो केंद्रों में बदलाव किया गया है। वार्ड-1 लक्ष्मी बाजार के मतदाताओं के लिए बस स्टैंड के पास कोऑपरेटिव सोसायटी भवन, वार्ड-2 गरोडू और वार्ड-3 कॉलेज क्षेत्र के लिए बिजली बोर्ड सब डिविजन-2 में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड-4 समलोट के लिए प्राथमिक पाठशाला बाल, वार्ड-5 अप्पर सेरी और वार्ड-6 लोअर सेरी के लिए आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में दो केंद्र तथा वार्ड-7 शानन के लिए राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी अपरोच रोड में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 4041 मतदाता हैं, जिनमें 2048 पुरुष और 1993 महिलाएं शामिल हैं। मतगणना बाल पाठशाला में ही होगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें