फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित राहत राशि वितरण में हुई धांधली : जयराम ठाकुर

Wed, 14 Feb 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह में लगे सहयोग  कार्यक्रम में ​शिरकत करते पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर    संवाद
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों को आवंटित की जा रही राहत राशि वितरण में घोर धांधली हुई है। कांग्रेस पार्टी से संबंधित जिन लोगों का आंशिक नुकसान हुआ है, उन्हें पूरी राहत राशि एकमुश्त खाते में डाली गई, जबकि दूसरे दलों संबंधित प्रभावितों को पूर्णतः नष्ट हुए मकानों के बाबजूद आंशिक नुकसान की रिपोर्ट बनाकर मात्र 20 से 25 हजार की राशि देकर चलता किया गया। आज यह परिवार खुद को ठगा सा महसूस कर अपने साथ हुए अन्याय का इंसाफ मांगने जिला प्रशासन के द्वार पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

मंडी के बल्ह में आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में पूरे तथ्यों के साथ सरकार की पोल खोलूंगा। आपदा में बेघर हुए परिवारों के साथ हुआ भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। आपदा में भी कांग्रेस सरकार ने घोर धांधली कर अपने चहेतों के घर भरने का काम किया और पात्र प्रभावित अभी भी बिना छत के सर्दियां काट रहे हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष पूरी तैयारी के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगा।
भाजपा सरकार आते ही बनेगा एयरपोर्ट
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनते ही बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा और मंडी के शिवधाम को भी बनाकर देंगे। हवाई अड्डे के लिए अभी तक 10 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं और वह लगातार केंद्र से संपर्क बनाए हुए हैं। सुक्खू सरकार इसे बंद नहीं कर सकती है। इस दौरान युवक मंडल और महिला मंडलों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा, बल्ह भाजपा मंडलाध्यक्ष राजेंद्र राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें