फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘द व्हाइट ट्रुथ’ ने दिखाई नशे की काली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में आयोजित नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘द व्हाइट ट्रुथ’ वेब सीरीज के माध्यम से नशे की भयावह हकीकत जानी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से तैयार वेब सीरीज की स्क्रीनिंग की गई। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों, एनसीसी कैडेट्स समेत सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। वेब सीरीज में चिट्टा जैसे घातक नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं के भविष्य के साथ परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दिखाया गया। प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को शारीरिक विकास के साथ मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाने की जरूरत है। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. भेद वर्मा और प्रो. कृष्णा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें