फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक काल से विकसित हो रही पर्यावरण संरक्षण की परंपरा : डॉ. राज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग ने भारत में पारिस्थितिकी और पर्यावरण का इतिहास विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय सभ्यता में प्रकृति संरक्षण और संतुलित उपयोग की समृद्ध परंपरा रही है, जो वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा देती है। कुलपति प्रो. अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, ऐतिहासिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा है। मुख्य वक्ता डॉ. राज कुमार ने बताया कि भारत में पर्यावरण संरक्षण की परंपरा वैदिक काल से आधुनिक युग तक निरंतर विकसित हुई है। उन्होंने प्राचीन ग्रंथों, पवित्र वनों, जल संरक्षण प्रणालियों और सामुदायिक संसाधन प्रबंधन की ऐतिहासिक परंपराओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें