फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुंजन, निशा और मीनाक्षी की टीम ने झटका पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। लंबाथाच कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्राचार्य जया ठाकुर के मार्गदर्शन में एचआईवी-एड्स जागरूकता क्विज एवं सेल्फ-रिस्क असेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया। जंजैहली आईसीटीसी काउंसलर पूजा देवी के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की आठ टीमों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में गुंजन ठाकुर, निशा गुलेरिया और मीनाक्षी वर्मा की टीम ने प्रथम, अविनाश चौहान, फिरोज कुमार व ललित की टीम द्वितीय तथा सुनीता कुमारी, कुसमा ठाकुर व नीरजा सरस्वती की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को क्रमशः 500, 400 और 300 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता सेल्फ-रिस्क असेसमेंट रही, जहां विद्यार्थियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर गोपनीय प्रश्नावली के माध्यम से अपने संभावित जोखिम का स्व-मूल्यांकन किया। आईसीटीसी काउंसलर पूजा देवी ने बताया कि एचआईवी से डरने के बजाय सही जानकारी और संवेदनशील व्यवहार अपनाना जरूरी है। नोडल अधिकारी प्रो. रमेश कटारिया ने कहा कि जागरूक युवा ही एक संवेदनशील और भेदभाव-मुक्त समाज की नींव रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें