फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रसून, कृतिका, खुशबू, मुस्कान और पियूष की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को एकाउंटिंग और बैंकिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक दिवसीय अंतर कक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों प्रसून, कृतिका, खुशबू, मुस्कान और पियूष की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शक्ति चंद ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष सहायक आचार्या अंजू कुमारी मौजूद रहीं। प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को सरल, व्यवहारिक और रोचक बनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें