फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट प्रभावित शिक्षकों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
27-28 वर्ष से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा टेट देना मानसिक प्रताड़ना
विज्ञापन

19 जुलाई को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा। लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य महासचिव हितेंद्र साहसी ने कहा कि 27-28 वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को दोबारा टेट परीक्षा देने के लिए बाध्य करना मानसिक प्रताड़ना के समान है। मोर्चा प्रत्येक प्रभावित शिक्षक के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी मांगों को हर स्तर पर उठाया जाएगा। देशभर के टेट प्रभावित शिक्षकों की राष्ट्रीय बैठक 19 जुलाई को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा और शिक्षकों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाएगा। बैठक में हरमेश लाल, शेष राम ठाकुर, जिया लाल धीमान, योगराज शर्मा, हंसराज नेगी सहित प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें