सराज में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और खोज कार्यों में जुटे जवान। स्त्रोत जागरूक पाठक
थुनाग। सराज में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और खोज कार्यों के लिए टीमें सक्रिय हैं। इंसिडेंट कमांडर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तलाश और राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की दो टीमें तैनात की गई हैं। पहली टीम जिसमें 12 सदस्य (एक इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, नौ कांस्टेबल) शामिल हैं, ड्रोन के साथ थुनाग से देजी गांव तक खोज अभियान चला रही है। दूसरी 10 सदस्यीय टीम (एक हेड कांस्टेबल, नौ कांस्टेबल) पंडोह डैम से पट्टकारी डैम तक तलाशी अभियान में जुटी है। इस टीम ने आज बाखली खड्ड के दाहिने किनारे पर कुकलाह गांव में खोज कार्य किया। प्रशासन द्वारा राहत कार्यों को गति देने के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति जल्द सामान्य हो सके।