फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल में हेड गर्ल और हेड बॉय चुनकर बताई लोकतंत्र की बारीकियां

Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौवीसेरी में चुनाव प्रकिया कर हेड गर्ल और हेड बॉय चुने गए। भारतीय निर्वाचन आयोग की तर्ज पर विद्यार्थियों को लोकतंत्र की बारीकियों को सीखने और नेतृत्व क्षमता को निखारने का बेहतरीन अवसर मिला। प्रधानाचार्य पूनम महाजन ने चुनाव अधिसूचना जारी करते ही विद्यालय में आचार संहिता लागू की। निर्धारित समय पर इच्छुक विद्यार्थियों ने नामांकन भरा। तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर और नशा नहीं करूंगा, न करने दूंगा की शपथ ली। नामांकन के साथ 10 रुपये की सिक्योरिटी फीस भी जमा करवाई। नाम वापसी की तिथि के बाद उम्मीदवारों ने सुबह प्रार्थना सभा में अपने विचार रखे और समर्थन मांगा। हेड बॉय पद के लिए तीन और हेड गर्ल पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतरे। मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से दो पोलिंग बूथों में करवाई गई। इस प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी तथा तीन पोलिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई, वहीं स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। चुनाव परिणाम राउंड वाइज मतगणना के बाद पूरे विद्यालय में घोषित किए गए। तमन्ना कुमारी को हेड गर्ल और नवनीत ठाकुर को हेड बॉय चुना गया।
विज्ञापन




किसे कितने पड़े वोट
हेड बॉय मत हेड गर्ल मत
नवनीत ठाकुर 64 तमन्ना कुमारी 105
चेतन चौहान 33 कविता चौहान 89
गुलशन कुमार 10 लक्ष्मी देवी 31
नोटा 3 अमृता ठाकुर 7
अमान्य 2 वोट अमान्य 7 वोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें