फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सवा लाख तुलसी पत्रों से हुआ भगवान का भव्य शृंगार

विज्ञापन
मंडी में पड्डल ​स्थित जगन्नाथ मंदिर में  भगवान जगन्नाथ बलराम और सुभद्रा का फुलों से श्रृगांर  क
विज्ञापन
मंडी। ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को जगन्नाथ तुलसी महापूजन का भक्तिमय आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महापूजन के दौरान भगवान जगन्नाथ महाराज, माता सुभद्रा और भ्राता बलराम का अलौकिक एवं दिव्य शृंगार किया गया। इस विशेष शृंगार में सवा लाख तुलसी पत्र, 108 पवित्र कमल पुष्प और 21 किलोग्राम ताजे लाल गुलाब की पंखुड़ियों का उपयोग किया गया। भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुए इस महापूजन कार्यक्रम का आयोजन महंत राजेश्वरानंद के सानिध्य में किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। तुलसी महापूजन के समापन पर आगामी जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी वेद दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ का यह विशेष कार्यक्रम विधि-विधान से पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें