कोटली (मंडी)। कोटली पंचायत के गांव लोधन में बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोधन गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई। वह पलंबर का काम करता था। राजकुमार बुधवार सुबह बाइक से काम पर जा रहा था। घर से आधा किलोमीटर दूर सड़क पर पत्थर होने से बाइक स्किड हो गई और सवार जख्मी हो गया। मौके पर स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के समय राजकुमार बातचीत कर रहा था। इस दौरान उसने उनकी पत्नी से पानी मांगा। बाद में उसे कोटली सिविल अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राजेश ने बताया कि किसी नुकीली वस्तु से राजकुमार के लिवर में गंभीर चोट लगी थी। इस वजह से तुरंत मौत हो गई। कोटली चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।