फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेज रफ्तार का कहर, सीसीटीवी में कैद हुई लाइव दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अचानक चालक ने मोड़ी जीप, पीछे से आ रहे बाइक सवार टकराए
विज्ञापन

मंडी। तेज रफ्तार का कहर और जीप चालक की गलती से एक ऐसा हादसा हो गया जिसे देखने वाले की रूह कांप जाए। जिला मुख्यालय के साथ लगते गुटकर के पास वीरवार सुबह पुराने नेशनल हाईवे पर यह घटना पेश आई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिससे पता चल रहा है कि हादसा कितना भयानक था। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक टायर की दुकान के बाहर पुराने नेशनल हाईवे पर चालक जीप को मोड़ देता है। जीप चालक ने शायद पीछे यह नहीं देखा कि बाइकें तेज रफ्तार से आ रही हैं और जैसे ही जीप को मोड़ा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार इससे टकरा गए। टकराने के बाद दोनों बाइक सवार हवा में उछले और फिर नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। बल्ह थाना पुलिस की टीम ने मौके पर आकर मामले की जांच पड़ताल तो की लेकिन दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करवाने से मना कर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से इस मामले को निपटा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें