फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्राओं ने कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो में दिखाया दम

विज्ञापन
नर्सिंग सप्ताह के तहत सुंदरनगर में कबड्डी खेलती छात्राएं। स्त्रोत: 
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में चल रहे नर्सिंग सप्ताह के तहत शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के चेयरमैन ओम प्रकाश नाइक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में तृतीय वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को 15-6 और 15-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की छात्रा आयुषी ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा को 15-13 और 15-14 से हराया। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी नेहा ठाकुर, उप प्रधानाचार्य प्रियंका ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें