फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिवलिंग पर उकेरा राजा राजेश्वर का स्वरूप

विज्ञापन
बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में माखन से उकेरा राज राजेश्वर का स्वरूप। संवाद
विज्ञापन
मंडी। बाबा भूतनाथ स्वयंभू शिवलिंग पर चढ़े मक्खन रूपी घृतकंबल पर वीरवार को राजा राजेश्वर मंदिर केरल का स्वरूप उकेरा गया। यह मंदिर केरल के कन्नूर जिले के तालिपारम्बा में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत प्राचीन और भव्य आध्यात्मिक केंद्र है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र मंदिर का निर्माण कलियुग के आगमन से पहले स्वयं ऋषि परशुराम ने किया था। यह मंदिर अपनी विशिष्ट केरल शैली की वास्तुकला और 90 टन भारी विशाल शीर्ष ढांचे के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां भगवान शिव को राजाओं का राजा मानकर पूजा जाता है। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस मंदिर में मान्यता है कि शाम के समय भगवान शिव माता पार्वती के साथ होते हैं। इसलिए इस समय दर्शन करने वाली महिलाओं की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें