फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तूड़ी से भरे ट्रक के प्रवेश करते ही थम गई वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना से लेकर सरकाघाट सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ फंसे ट्रक को शहर से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर बाजार में शनिवार दोपहर तूड़ी से भरे ट्रक के प्रवेश से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। ट्रक की बॉडी से कई गुना बाहर निकली तूड़ी के कारण पुलिस थाना चौक से बस अड्डा, सरकाघाट सड़क और लक्ष्मी बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पंजाब से आया यह ट्रक भराड़ू गोसदन जा रहा था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस और लोगों के सहयोग से जल्द ही व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें