फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों के लिखे निबंध और चित्रों का दिल्ली में होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल स्कूल मंडी में संस्था ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) के मंडी चैप्टर की ओर से रविवार को बाल स्कूल मंडी में अखिल भारतीय पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सातवीं से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को जीवनदायिनी वृक्ष विषय पर पोस्टर तैयार करना था और अपने बनाए चित्र पर लगभग 200 शब्दों का निबंध लिखना था। प्रतिभागियों ने स्थानीय पेड़-पौधे, झाड़ियां, फूल और उनके आसपास रहने वाले पक्षियों व जानवरों के चित्र तैयार किए।बाल स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मंडी शहर के लगभग 6 स्कूलों से कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनके बनाए चित्रों और निबंधों को मूल्यांकन के लिए दिल्ली मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद अन्य राज्यों के साथ राष्ट्रीय विजेताओं का चयन किया जाएगा। इंटैक मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें स्थानीय पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें