मंडी। बल्ह क्षेत्र की डडौर से सयोली सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य और पेवर ब्लॉक बिछाने को लेकर सड़क पर 15 से 25 जून तक यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहनों में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की ही आवाजाही हो सकेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की ओर से जारी आदेशों पर इस कार्य को लोक निर्माण विभाग चक्कर उप मंडल करवा रहा है। सड़क पर गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत यह निर्णय लिया है। इस कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग पुराना शिमला-मंडी मार्ग के साई चौक से लस्सी का पधर खंड से होकर संचालित की जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। संवाद