चौंतड़ा और घट्टा के पास पेड़ों की टहनियां गिरने से राहगीर बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। मंडी जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को राहत के साथ परेशानी भी दी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे आए अंधड़ से बहुमंजिला इमारतों की छतों पर रखा सामान उड़कर बिखर गया। चौंतड़ा और घट्टा के पास पेड़ों की टहनियां गिरने से राहगीर बाल-बाल बचे। अचानक काले बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइटें जलानी पड़ीं। तेज हवा और बारिश से कई दुकानों का सामान भी खराब हो गया। लघु सचिवालय के पास पेड़ बिजली तारों की ओर झुक गए, जिससे शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ गया। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत महसूस की।