सुंदरनगर (मंडी)। पुराना बाजार में बुजुर्ग दंपति को तमंचे दिखाकर लाखों रुपये की लूटपाट करने वाले मुजफ्फरनगर गैंग के चारों आरोपियों को 26 जुलाई को सुंदरनगर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को हुई सुनवाई में यूपी पुलिस ने पिछली तीन पेशियों में आरोपियों की गैरहाजिरी के कारणों पर अपना पक्ष रखा। गैंग के आरोपी सरताज उर्फ भूरा, सलमान, जावेद और शाहिद अलियास ने दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति से लूटपाट की थी। मामले की जांच के दौरान सुंदरनगर पुलिस ने मुजफ्फरनगर जाकर कोर्ट के माध्यम से लूटे गए आभूषण बरामद कर लिए थे। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि 26 जुलाई को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद