फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल बस से टकराया टेंपो, दोनों वाहनों को नुकसान

विज्ञापन
भकरेड़ी के पास स्कूल बस को टेंपो ने मारी टक्कर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत भकरेड़ी के पास शुक्रवार को बच्चों को उतारने के बाद सड़क किनारे खड़ी निजी स्कूल बस के साथ पीछे से आ रहा टेंपो टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़कर मैहरे की ओर लौट रही थी। भकरेड़ी के पास बस बच्चों को उतारने के लिए रुकी थी। उस समय बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। इसी दौरान पीछे से आ रहा टेंपो बस से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी बातचीत के बाद मामले में समझौता हो गया। हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें