फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला मंडी की महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल हुए। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर 14 सदस्यीय टीम चुनी गई। यह टीम रामपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला मंडी अमेच्योर कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल और सचिव नेत्र सिंह की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में शगुन नाईक, शानवी, सोना देवी, रिशिका, कृतिका, मुस्कान, याशि, मनत ठाकुर, हेमलता और शिवानी ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। टीम एक से तीन नवंबर 2026 तक रामपुर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें