जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के लदरूहीं अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को भगवान राम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और भक्ति पर प्रवचन दिए गए। इस दौरान कथा स्थल पर मौजूद राम भक्तों ने अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कथा वाचक महामंडलेश्वर रामशरण दास ने राम भक्तों को क्रोध, अंहकार और लोभ जैसे विकारों से बचने के लिए प्रेरित किया। राम कथा में भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सीख देते हुए कहा कि संतों की संगति ईश्वर की प्राप्ति का मूल साधन बना है। कथा में सुरीले भजन गायकों ने भजन गाकर रामभक्तों का भरपूर मनोरंजन किया। आरती के साथ तीसरे दिन की कथा का समापन हुआ। अन्नपूर्णा मंदिर लदरूहीं के संचालक राम मोहन दास रामायणी ने कहा कि गोकुल वासी स्वामी गोबिंद दास की स्मृति में यह धार्मिक अनुष्ठान एक जून तक जारी रहेगा। संवाद