फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 42 विद्यार्थियों को सिखाए उद्यमिता के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर में बुधवार को भारत सरकार के रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 42 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 9 अक्तूबर तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर उद्योग विभाग मंडी की महाप्रबंधक नेहा चौहान मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी और प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. राजीव खंडूजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजन के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को व्यावहारिक रूप से अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें