फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाचन वनमंडल में दो लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
58 बीटों में चलेगा हरित अभियान
विज्ञापन

11 लाख से अधिक पौधे तैयार, स्थानीय लोगों की भागीदारी से होगा पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल ने मानसून में 58 वन बीटों में विभिन्न योजनाओं के तहत दो लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा, जिसमें महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, जायका और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। औषधीय पौधों के संरक्षण और वन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए सीड बॉल तकनीक अपनाई जाएगी। वनमंडल की मॉडल नर्सरियों में 11 लाख से अधिक पौधे तैयार हैं, जिनका उपयोग वन विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बढ़ाने में किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि ‘एक बूटा मां के नाम’ और राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत भी बड़े स्तर पर पौधरोपण होगा, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें