करसोग में एसडीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में रविवार को एसडीएम गौरव महाजन ने 9 माह के वैभव को पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि करसोग खंड में 0-5 वर्ष तक के 5592 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बीएमओ करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी 6 कोल्ड चेन पॉइंट्स से सुबह 6 बजे ही बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई। अभियान के तहत कोई भी पात्र बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल स्टाफ की ओर से बनाई गई रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।