फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्देश्य सामने रखकर भविष्य के बारे में लें निर्णय : डाॅ. रमेश

Tue, 01 Oct 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों और अध्यापकों से किया संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा एवं संसाधनों की साझेदारी को लेकर धर्मपुर कॉलेज से प्राध्यापकों के दल ने उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विस्तार से विचार रखे। टीम में प्रो. रमेश शर्मा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. मोहिंद्र सिंह और प्रो. मनोज कुमार ने दो दिनों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनहेड़, मढ़ी, स्योह और सिद्धपुर में विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ शिक्षा संवाद किया।
विज्ञापन

धर्मपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने बताया कि स्थानीय कॉलेज की इस अनोखी पहल ने विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ संवाद कर एक नई पहल की है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया। टीम की ओर से विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को सोच समझकर अपना करिअर चुनने की सलाह दी। बताया कि जमा दो कक्षा के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न करिअर चुनने के अवसर मिलते है। इन्हें ध्यानपूर्वक एवं सोच समझकर चुनने। हमेशा अपना उद्देश्य सामने रखकर अपने भविष्य के बारे में निर्णय लें। साथ ही कॉलेज टीम ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ गुणात्मक शिक्षा एवं संसाधनों की साझेदारी पर पूर्ण सहयोग देने के लिए आपसी समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें