फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कन्या स्कूल में टेबल टेनिस हॉल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में शनिवार को नवनिर्मित टेबल टेनिस हॉल का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य अनिल कटोच और एसएमसी प्रधान दुर्गा प्रसाद राणा रहे। नवनिर्मित टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एसएमसी प्रधान दुर्गा प्रसाद राणा टेबल टेनिस खेल के कुशल प्रशिक्षक हैं। वह छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बताया कि टेबल टेनिस हॉल के शुरू होने से छात्राओं को नियमित अभ्यास की सुविधा मिलेगी, जिससे वे जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें