फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में जुटीं सर्विलांस टीमें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए करसोग विधानसभा क्षेत्र में तैनात सर्विलांस टीमें आदर्श आचार संहिता की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित कर रही हैं। वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग राज कुमार ने बताया कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए गठित यह सर्विलांस टीमें 24 घंटे निरंतर निगरानी कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए क्षेत्र में तीन सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। आदर्श अचार संहिता के दौरान किसी भी व्यक्ति को 50 हजार से अधिक की नकदी लाने और ले जाने या अपने साथ रखने पर प्रतिबंध है। यदि किसी व्यक्ति के लिए अपने साथ 50 हजार या इससे अधिक की नकदी लाना या ले जाना अति आवश्यक हो तो उस स्थिति में व्यक्ति के पास नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें