फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोठी पतन के पास ब्यास नदी में गिरी कार, दो घायल, एक रेफर

विज्ञापन
कोठी पतन पुल के समीप ब्यास नदी में गिरी कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर दोनों को पहुंचाया नागरिक अस्पताल धर्मपुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के कोठी पतन के समीप वीरवार को एक कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया। हादसे में हेमराज (64) और कृष्ण चंद (34) निवासी सिद्धपुर तहसील धर्मपुर घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हेमराज की स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। जबकि कृष्ण चंद का उपचार नागरिक अस्पताल धर्मपुर में जारी है। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के कारणों का पता लगा रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें