फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हॉकी में पुरुष वर्ग में सुंदरनगर की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर पड्डल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में पुरुषों में हॉकी स्पोर्ट्स छात्रावास सुंदरनगर ने पड्डल सेंटर को हराया। महिलाओं में पड्डल मंडी केंद्र ने गर्ल्स स्कूल मंडी को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चार टीमों बॉयज स्कूल मंडी, वीजीसी मंडी, पड्डल सेंटर और हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर की टीमों ने हिस्सा लिया। महिलाओं में गर्ल्स स्कूल मंडी और पड्डल सेंटर मंडी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। विजेता टीमों को एडीसी मंडी ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ति वैद्य ने किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें