फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुजानपुर-संधोल सड़क रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) सुजानपुर ने आदेश जारी किए है कि सुजानपुर-संधोल मार्ग पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य के चलते मार्ग 16 से 31 अक्तूबर तक (अथवा कार्य पूरा होने तक) रोजाना रात आठ से सुबह सात बजे तक वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। एसडीएम कार्यालय ने इस संबंध में जिलाधीश हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग और एचआरटीसी सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रात्रि के समय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। दिन में भी निर्माण वाले स्थानों पर सतर्कता और सावधानी से वाहन चलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें