पीपिंग समारोह के दौरान सुदेश व अन्य। स्त्रोत- परिजन
- फोटो : खेत खड़ी फसल देखता किसान।
मंडी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारी सुदेश कुमार राणा को औपचारिक रूप से सेनानी (कमांडेंट) पद पर पदोन्नत किया गया।
इस गरिमापूर्ण अवसर पर आईटीबीपी के महानिदेशक राहुल रसगोत्रा आईपीएस की ओर से उन्हें पीपिंग कर नया रैंक लगाया। मंडी जिले के संधोल क्षेत्र के गांव बहालु के निवासी सुदेश कुमार राणा वर्तमान में आईटीबीपी मुख्यालय नई दिल्ली में तैनात हैं। सेनानी पद पर राणा की पदोन्नति से उनके गृह क्षेत्र में हर्ष की लहर है। संवाद