फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में 19 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग के भंड़ारनु के समीप एक 19 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना पुलिस को मंगलवार देर रात दी गई। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरी इलाके से संबंधित छात्र करसोग में स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। वह भंडारनु में एक मकान में किराया का कमरा लेकर अकेला ही रहता था। उसने करीब दो महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। मंगलवार को जब परिजनों ने फोन किया तो बार-बार रिंग करने पर भी युवक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने भवन मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक जब कमरे के बाहर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो सूचना करसोग थाने में दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण इसे बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों के सामने खोला गया। कमरे के अंदर छात्र फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान खमेश पुत्र बुधि सिंह, गांव लाहड़ी डाकखाना छतरी के रूप में की है। करसोग थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में अंडर सेक्शन 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें