फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय चांबी सुंदरनगर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी रेनू बाला ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण, जल स्रोतों, वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का संरक्षण संभव है, जिसका वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि जैव विविधता मानव जीवन, कृषि, जलवायु और स्वास्थ्य संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें