एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा
सरकाघाट (मंडी)। एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल सरकाघाट के विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गणित ओलंपियाड में गुरप्रीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अक्षित कुमार और मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की मॉडल प्रदर्शनी में ज्योति और गणिका की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग की विज्ञान गतिविधि में स्वार्गी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राणा, एमडी प्रेम चंद ठाकुर और प्राचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।