फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय गोहर की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में उप मंडलाधिकारी (नाॅ.) गोहर देवी राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। वहीं, उन्हें नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें