फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवालसर में हिंदी दिवस हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाने वाली गतिविधियां आयोजित की। विद्यार्थियों की क्षमता और कक्षास्तर के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कक्षा पहली के लिए चित्र देखकर शब्द लिखना, कक्षा दूसरी के लिए चित्र देखकर वाक्य निर्माण, कक्षा तीसरी से 5वीं के लिए चित्र-वर्णन, 6वीं से 8वीं के लिए हिंदी कविता प्रस्तुति तथा 9वीं व 10वीं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता रखी गई। आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वंशिका ठाकुर व विराज पहली, परिधि ठाकुर, यक्षित व अनन्न्या दूसरी, खयांश शर्मा व कृतिका तीसरी, प्रत्युष व अन्निका चौथी, कर्तावी व शिवांश 5वीं, आरुशी व धारवी 6ठी, दक्ष चंदेल व यश्मिता शर्मा 7वीं, पाविका व रितेश राणा 8वीं, काव्या गुप्ता व रिया ठाकुर 9वीं तथा अंकिता, सेजल व परिधि 10वीं ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के हिंदी शिक्षकों ने गतिविधियों का सफल संचालन व मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने शिक्षकों के प्रयासों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें