फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय डैहर में इको क्लब की ओर से बुधवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने की। जबकि संयोजन इको क्लब की संयोजिका डॉ. निशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने ओजोन परत के क्षरण के कारणों, मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और इसके संरक्षण के उपायों पर भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती आकर्षक और विचारोत्तेजक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नानक चंद, डॉ. शिवानी चौधरी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें