जोगिंद्रनगर अस्पताल में करवाचैथ के त्यौहार के दिन अन्न जल त्याग कर मरीजों की सेवाओं के तैनात स्
जोगिंद्रनगर (मंडी)। करवाचौथ पर्व पर भी जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्टाफ और वार्ड नर्सें मरीजों की सेवाओं में जुटी रहीं। पूरा दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए उन्होंने पति की दीर्घायु की कामना तो की ही साथ में अस्पताल उपचाराधीन मरीजों की देखभाल भी की। बुधवार को करवाचौथ के व्रत के दौरान अस्पताल की स्टाफ नर्स हिमाचली ने आपातकालीन वार्ड में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं।
वहीं, महिला और पुरुष रोगी वार्ड में दाखिल मरीजों को उपचार दिलाने में स्टाफ नर्स वर्षा, नेहा दिन भर व्यस्त रही। गायनी और शिशु वार्ड में दाखिल मरीजों को उपचार दिलाने में स्टाफ नर्स मनीषा, निशा, रीना, पूनम व रंजन ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा गायनी वार्ड और अस्पताल के लेबर रूम में प्रसव के लिए पहुंची महिलाओं को भी सुविधाएं दी। इस दौरान स्टाफ नर्सों ने एक-दूसरे को बधाई देने के साथ सर्गी भी बांटी।
अस्पताल की मैट्रन राम प्यारी ने बताया कि उन्हें इस त्योहार पर अवकाश नहीं मिलता है। करवाचौथ के दिन पति धर्म निभाने के साथ मरीजों की सेवा करने का भी अवसर मिला है। वहीं, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी रोशन लाल कौंडल बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्सों ने करवाचौथ वाले दिन और रात को अपनी सराहनीय सेवाएं देकर मरीजों को राहत प्रदान की है।