मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने नवंबर-दिसंबर 2026 एंड सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। एसपीयू की ओर से परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की है। जिन नए विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें विश्वविद्यालय ने रोल नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे छात्र परीक्षा पोर्टल पर स्टूडेंट लॉगिन के जरिये अपने रोल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा एनईपी-2020 के तहत प्रथम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री के विद्यार्थियों के फार्म 6 नवंबर तक उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र दूरभाष नंबर 01905-236895 या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद