सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने और सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 16 फरवरी तक दोपहर 11:59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले परीक्षाओं की तिथि 12 फरवरी तय की गई थी, लेकिन पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते बहुत से छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म को नहीं भर पाए थे। वह परीक्षाओं को देने के लिए बार-बार विवि से आग्रह कर रहे थे कि एंड सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन भरने की तिथि को बढ़ाया जाए। उधर, एबीवीपी के द्वारा छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय से आग्रह किया गया था कि अंतिम तिथि को आगे बढाया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का मौका मिल सके। इसी पर संज्ञान लेते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यह तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने एंड सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेट बढ़ा दी है।