फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धर्मपुर भाजपा मंडल ने सोमवार को बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की। इस दौरान धर्मपुर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व है। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा के प्रभारी तिलक राज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर सहित मंडल के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें