सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के नेहरा-पलाहोटा में श्री देव माहूंनाग मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब पलाहोटा के तत्वाधान में मेले में पहली बार अंडर-19 और अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अंडर-19 में 12 और अंडर-14 में चार टीमों ने भाग लिया। अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता स्पोर्ट्स क्लब पंडोह की टीम विजेता, जबकि कृष्णा एकेडमी बघेड़ बिलासपुर की टीम उपविजेता रहीं। अंडर-14 में एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब पलाहोटा विजेता और डीएवी स्कूल सुंदरनगर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर रज्जाक राजू, बेस्ट डिफेंडर रचित, ऑलराउंडर अनिल और उभरते खिलाड़ी के रूप में सूरज को चुना गया। विजेता टीमों को मुख्यातिथि श्री देव माहूंनाग के गुर मनोज शर्मा ने ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया। संवाद