फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में तीमारदारों-मरीजों के वाहनों के लिए भी आरक्षित होंगे स्थान

Thu, 29 Feb 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिन्द्रनगर में पार्क दो व चार पहिया वाहन जहां पर अब गंभीर मरीजों के वाहनों के
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अब उपचार के लिए निजी वाहनों में पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहनों की पार्किंग का स्थान आरक्षित होगा। अस्पताल की पार्किंग में करीब छह वाहनों को बिना शुल्क पार्किंग सुविधा दी जाएगी। रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने अस्पताल में पेश आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए अस्पताल प्रशासन को भी इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की मुख्य पार्किंग में आइडल वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का एलान करते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा है, ताकि आइडल वाहनों को अस्पताल की पार्किंग से बाहर किया जा सके। अस्पताल में रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे करीब 300 मरीजों को ला रहे निजी वाहनों के लिए यहां पार्किंग सुविधा न होने से वाहन चालक तीमारदारों को परेशानी रहती है। इसके चलते कई बार तीमारदारों का गुस्सा सुरक्षा कर्मियों पर भी फूटता है।
तीमारदार अजय, महेश, मोहित ने बताया कि अस्पताल की मुख्य पार्किंग में आपात वाहनों के लिए स्थान आरक्षित किए गए हैं, लेकिन घटना व दुर्घटना में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जब अस्पताल में लाया जाता है तो निजी वाहनाें को पार्क करने में परेशानी रहती है। उधर अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क के दोनों ओर पार्क हो रहे वाहनों को भी हटाने की कार्रवाई अस्पताल प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में गंभीर मरीजों को लेकर पहुंच रहे निजी वाहनों के लिए स्थान आरक्षित करने के आदेश अस्पताल प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें