फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिकारी देवी और देव तुंगासी की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे

Fri, 02 Jan 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। लंबे सूखे के बाद नए साल 2026 के पहले दिन बारिश और बर्फबारी ने किसानों व बागवानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। सराज घाटी की ऊंची चोटियों—शिकारी माता मंदिर और देव तुंगासी पर बर्फ के फाहे गिरने से पूरा क्षेत्र सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहा है। किसानों सुरेंद्र, मोहन, देवकू राम का कहना है कि शाम की बारिश राहत भरी है लेकिन अगर रात भर मौसम ऐसा ही रहा तो फसलों को पूरा फायदा होगा। उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि सर्दियों का आगाज हो चुका है और प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और ट्रेकर्स से अपील की है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से पूरी तरह परहेज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें