सिराज घाटी के गुडाह में जला स्लेटपोष मंदिर। संवाद
गोहर (मंडी)। सिराज क्षेत्र के गुडाह में जंगल में स्थित देव गणौण मंदिर मंगलवार को अचानक आग लगने से जल कर राख हो गया। मंदिर गांव से दूर होने के चलते लोगों को इस घटना का समय पर पता नहीं चल पाया। इसके चलते मंदिर पूरी तरह राख हो गया। मंदिर में रखा सामान भी जल गया।
घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग मौका पर पहुंचे। लेकिन तब तक मंदिर राख के ढेर में बदल चुका था। ग्रामीण ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान व हलका पटवारी को दी। पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आकलन में नुकसान करीब एक लाख बताया है। एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने घटना की पुष्टि की है।