फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 5.47 करोड़ से सिमसा माता सड़क का विस्तारीकरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 5.47 करोड़ रुपये की लागत से सिमसा माता सड़क का विस्तार कार्य पूर्ण हो चुका है और यह अब यातायात के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही गागल-सिमस सड़क को पक्का करने का कार्य भी तेजी से जारी है। सिमसा माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान भारी भीड़ के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण से अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पीएमजीएसवाई-3 योजना की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाए जाने से ग्रामीण कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। विधायक प्रकाश राणा ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें