फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में आशीष ने स्वर्ण, श्रीतिमा ने जीता रजत

Thu, 29 Feb 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एचपीयू के बॉक्सरों ने जीता एक स्वर्ण और तीन रजत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सिक्किम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बिलासपुर के छात्र आशीष ने बाॅक्सिंग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं असम में आयोजित महिला वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा में 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज की छात्रा श्रीतिमा ठाकुर ने रजत पदक जीता। ब्वॉयज टीम के कोच नवीन चौहान ने बताया कि इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया की बॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का मेडल टेली के आधार पर तीसरा स्थान रहा है। महिला टीम की कोच कमलेश ने बताया कि संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में श्रीतिमा ने रजत पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डाॅ. हरि सिंह और विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के बॉक्सिंग के हुए मुकाबलों में एचपीयू ने एक गोल्ड और तीन रजत पदक जीते हैं। यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें